केंद्र अधीक्षकों को संबोधित करते हुए उपायुक्त समीर कुमार ने कहा कि कोविड-19 के मद्देनजर परीक्षा केंद्रों पर काफी सतर्कता बरतना है. मास्क सैनिटाइजर के अलावा सीटिंग प्लान इस तरह का बनाना है कम से कम 6 फीट की दूरी बनी रहे. इस दौरान केंद्र अधीक्षकों ने भी अपनी समस्याओं से प्रशासन को अवगत कराया.
एसएसपी धनबाद ने कहा की मैट्रिक व इंटर परीक्षा को लेकर पुलिस विभाग पूरी तरह तत्पर है सभी केंद्रों पर पुलिस के जवान मुस्तैद रहेंगे.
जिला शिक्षा पदाधिकारी प्रबला खेस ने मैट्रिक परीक्षा 2022 को लेकर जारी नए नियमों की जानकारी केंद्र अधीक्षकों को दी. उन्होंने कहा कि प्रथम पाली में मैट्रिक एवं द्वितीय पाली में इंटर की परीक्षा होगी. मैट्रिक की प्रथम पाली में है डेढ़ डेढ़ घंटे के दो सत्र होंगे. इसमें प्रथम सत्र में ओएमआर शीट पर छात्रों को उत्तर देना है. तत्पश्चात दूसरे सत्र के लिए प्रश्न पत्र उपलब्ध कराया जाएगा.

