धनबाद के चिरकुंडा थाना क्षेत्र स्थित चांच पंचायत के डुमरीजोड़ में गुरुवार की सुबह भू धंसान की घटना हुई. जोरदार आवाज के साथ लगभग 50 फिट के दायरे में जमीन धस गई. डुमरीजोड़ से चांच पंचायत को जोड़ने वाली मुख्य सड़क की लगभग 50 फीट का दायरा तीन फिट नीचे धस गया है. भू-धसान की घटना में हाई टेंशन तार का पोल भी चपेट में आ गया. जिस वजह से आस पास के नुतनग्राम, चांच, पतलाबाड़ी, बूट बाड़ी में बिजली व्यवस्था प्रभावित हो गई है.
वहीं लोगों का कहना है कि आसपास चल रहे अवैध खनन के कारण यह हादसा हुआ है। घटना के बाद लोगों में रोष के साथ दहशत भी है. घटना की सूचना पुलिस और बीसीसीएल प्रबंधन को दे दी गई। ग्रामीण मार्ग पूरी तरह से दहशत में बाधित हो गया है। घटना को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। घटना को लेकर नया प्राथमिक डुमरीजोड़ स्कूल में आकस्मिक छुट्टी दे दी गई है।
बीसीसीएल सीवी एरिया के महाप्रबंधक एके दत्ता का कहना है कि इस तरह की घटना ना हो इसके लिए स्थानीय प्रशासन को देखना चाहिए. बताया कि भू-धंसान की सूचना प्रशासन से मिली है. वहाँ ओबी डालने के लिये मशीन की मांग की गयी है. जिसे जल्द उपलब्ध कराया जा रहा है. उक्त जगह पर एक सप्ताह पहले भी भराई की गई थी. इस तरह की घटना ना हो इसके लिए स्थानीय प्रशासन को देखना चाहिए.
घटना की खबर पाकर चिरकुंडा पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार मौके पर पहुंच पूरे मामले की छानबीन में जुट गए है. थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार का कहना है की पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है. पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि कही पूर्व में हुए अवैध खनन के कारण ये घटना तो नही घटी है. इधर सड़क धंसने से डुमरीजोड़, बाबू डंगाल, लाइन पार बूट बाड़ी के लोगों को आवागमन में असुविधा के साथ फिलहाल बिजली की भी समस्या हो गई है.

