धनबाद: टुंडी के मनियाडीह थाना क्षेत्र के मछियारा पंचायत कर्णपुरा से केन बम बरामद हुआ है. बम बरामद होने से सभी साकते में है. पुलिस महकमे में हलचल है. बम बरामदगी की सूचना पर ग्रामीण एसपी रेश्मा रिमिशन डीएसपी अरविंद कुमार मनियाडीह थानेदार अफसाक आलम पहुंचे. उनकी मौजूदगी में रांची से पहुंची बम निरोधक दस्ते ने बम को डिस्फुयुज कर दी.
बताया जाता है की गिरिडीह में पकड़ाये नक्सलियों के निशानदेही पर ये बम बरामद हुई. चर्चा है की ये केन बम से सीआरपीएफ एवं स्थानीय पुलिस को उड़ाने की साजिश रची गई थी. इस मामले में मनियाडीह थाना क्षेत्र से संदेह के आधार पर एक को पुलिस दबोचा है. जिसे पुलिस गुप्त स्थान पर रखकर पुछताछ कर रही है. मुख्य सरगना और साजिश के बारे में जानकारी जुटाने में लगी है. वैसे चर्चा है की पकड़ाये व्यक्ति का संपर्क कुख्यात नक्सली दस्ते के आका से रहने की बात सामने आ रही है हलांकि इस संबंध में पुलिस कुछ बोलने से परहेज कर रही है.

