धनबाद जिला के खरखारी ओपी अंतर्गत पदुआपीठा गांव के समीप कोयला तस्कर की दो गुटों में हिंसक झडप हुई. दोनों तरफ से दर्जनों राउंड गोलियां चलाई गई. उपद्रवियों ने एक जेसीबी मशीन को भी आग के हवाले कर दिया. बड़ी संख्या में पुलिस बल इलाके में कैम्प किये हुए है. घटना के बाद क्षेत्र में दहशत है.
जानकारी के अनुसार खरखारी ओपी क्षेत्र में कोयला तस्करों के बीच वर्चस्व को लेकर कोयला खदान से खनन पर बकझक हुआ. विवाद बढ़ा और मारपीट भी हुई. इसके बाद दोनों पक्ष बीच बचाव कर शांत हुए. इसी बीच एक गुट ने दहशत फैलाने की नीयत से बम बाजी शुरू कर दिया. जवाब में दूसरे गुट के द्वारा भी अंधाधुंध फायरिंग की गई. हमलावर गुट ने विरोधी गुट के जेसीबी में आग लगा दिया. उसके बाद दोनों ओर से काफी गोलियां चलीं.
सूचना पर आरपीएफ इंस्पेक्टर अविनाश कनौजिया घटनास्थल पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया. बताया जा रहा है कि पदुआभीत और मधुबन क्षेत्र के दो कोयला तस्करों के बीच वर्चस्व को लेकर जंग चल रही है.

