धनबाद के जोड़ापोखर थाना क्षेत्र के बरारी एक नंबर तालाब से मंगलवार को एक लड़की का शव मिलने से सनसनी फ़ैल गयी. शव के चेहरे का हिस्सा बुरी तरह से जला हुआ था. शव की शिनाख्त जोरापोखर थाना क्षेत्र के जेलगोरा 7 नंबर बस्ती निवासी के 14 वर्षीय छात्रा के रूप में हुई है. छात्रा 26 मार्च की शाम 4 बजे से गायब थी. अंदेशा लगाया जा रह है कि उसके चेहरे पर तेजाब फेंका गया है.छात्रा से दुष्कर्म के बाद अपराधियों ने उसकी हत्या कर तालाब में फेंक दिया है. सूचना मिलते ही जोड़ापोखर पुलिस पहुंची और शव को अपने कब्जे में ले लिया. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए धनबाद भेज दिया.
सूचना मिलते ही जोड़ापोखर पुलिस पहुंची और शव को अपने कब्जे में ले लिया. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए धनबाद भेज दिया. जानकारी मिल रही है कि छात्रा 26 मार्च की शाम को 4 बजे ट्यूशन पढ़ने के लिए निकली थी. जब वह नहीं लौटी तो घर के सदस्यों ने काफी खोजबीन की. इसके बाद जोड़ापोखर थाना में गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया गया था. मंगलवार को शव मिलने के बाद कोहराम मच गया. पूरे परिवार का रो रो कर बुरा हाल है. पुलिस अपराधियों की गिरफ्तारी की कार्रवाई में जुट गई है. थाना प्रभारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद वारदात की सच्चाई सामने आ जाएगी.

