धनबाद : चासनाला के परघाबाद के ग्रामीणों ने रोजगार देने की मांग को लेकर मोनेट वाशरी का कार्य ठप करा दिया. ग्रामीण रोजगार सहित सात सूत्री मांगों को लेकर आन्दोलन कर रहे थे. विस्थापित संघर्ष समिति के बैनर तले आन्दोलन किया गया था. बीसीसीएल की पाथरडीह कोल वाशरी में रैयत ग्रामिणों ने इस दौरान जमकर नारेबाजी की और प्रदर्शन किया. मोर्चा की अध्यक्ष पूनम देवी ने कहा कि पूर्व के समझौते के तहत स्थानीय को प्राथमिकता के आधार पर नियोजन देने पर सहमति बनी थी, परंतु प्रबंधन स्थानीयों को रोजगार न देकर बाहर के लोगों को रोजगार दे रहा है. यहां के स्थानीय युवा बेरोजगार हैं. काम की तलाश में बाहर जा रहे हैं। कहा कि सफाई मजदूरों का समय पर वेतन भुगतान करने, परघाबाद बस्ती में समुचित लाइट लगाने की भी मांगें की गईं।मौके पर मोर्चा की अध्यक्ष पूनम देवी, सविता देवी, कनकलता देवी, पार्वती देवी, संजू देवी, आशा देवी, चित्रा देवी, त्रिलोका देवी, विशाखा देवी, ललिता देवी, रमावती देवी सहित काफी संख्या में महिलाएं उपस्थित थीं.

