BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

धनबाद में लाठीचार्ज के विरोध में आक्रोशित ग्रामीणों ने किया थाना का घेराव, दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग

by bnnbharat.com
April 7, 2022
in समाचार
धनबाद में लाठीचार्ज के विरोध में आक्रोशित ग्रामीणों ने किया थाना का घेराव, दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग
Share on FacebookShare on Twitter

 

धनबाद.बरोरा थाना क्षेत्र के एक गांव में पुलिस ने ग्रामीणों पर लाठीचार्ज किया. जिसमें कई लोगों को चोटें आई हैं. आक्रोशित ग्रामीणों ने थाना का घेराव किया है और दोषी कोयलांचल के बरोरा थाना क्षेत्र अंतर्गत लेढीडुमर गांव में देर शाम पुलिस की ओर से ग्रामीणों पर लाठीचार्ज करने की खबर है. बताया जा रहा है इसमें कई लोगों को चोटें आई हैं. पुलिस की ओर से किए गए इस लाठीचार्ज से ग्रामीणों में भारी आक्रोश है. घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीण बरोरा थाना पहुंच गए और बरोरा थाना का घेराव करते हुए उन्होंने पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. नाराज ग्रामीण थाना के मुख्य गेट के सामने धरना पर बैठ गए.

ग्रामीणों ने बताया कि पुलिस की ओर से किए गए लाठीचार्ज से वे घायल हो गए हैं. उन्होंने दोषी पुलिस पर कार्रवाई की मांग की है. पुलिस की पिटाई से जख्मी ग्रामीणों ने भी कहा कि गांव के रमेश दास से जमीन विवाद चल रहा था. गांव के सामूहिक हस्तक्षेप से मामले को सुलझा लिया गया था. इसके बावजूद मंगलवार देर शाम बरोरा थाना की पुलिस गांव पहुची और लाठीचार्ज कर दिया. ग्रामीणों ने बताया कि पुलिस बेहरहमी से महिला, पुरूष और बच्चों को लाठी से मारने लगी. पुलिस की मार से उन्हें चोटें आई हैं, जिसके विरोध में उन्होंने थाना का घेराव किया है. उन्होंने दोषी पुलिस पर कार्रवाई कर उसे निलंबित करने की मांग की है.देखें पूरी खबरवहीं, बरोरा थाना प्रभारी नीरज कुमार ने कहा कि पुलिस ने ग्रामीणों पर लाठीचार्ज नहीं किया है. जमीन को लेकर दो पक्षों में विवाद था. एक पक्ष की ओर से विवादित जमीन पर रात में निर्माण कार्य किया जा रहा था. दूसरे पक्ष के सूचना दिए जाने पर पुलिस मौके पर गई और निर्माण कार्य को बंद करने निर्देश दिया. दोनों पक्षों को जमीन के कागजात उपलब्ध कराने को कहा गया है. कागजात की विभागीय जांच करवाई जाएगी.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

स्कूल के शिक्षक ने छात्रा को तिलक लगाकर आने के चलते पीटा

Next Post

आज अनिश्चित काल के लिए स्थगित हो सकता है संसद का बजट सत्र

Next Post
आज अनिश्चित काल के लिए स्थगित हो सकता है संसद का बजट सत्र

आज अनिश्चित काल के लिए स्थगित हो सकता है संसद का बजट सत्र

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d