धनबाद में वज्र वाहन और ट्रक में टक्कर से एसआई राजेश रंजन समेत 6 पुलिसकर्मी बाल बाल बच गए है. घटना के बाद ट्रक ड्राइवर को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है.
धनबाद: जिले में भीषण सड़क हादसे में एसआई राजेश रंजन समेत 6 पुलिसकर्मी बाल बाल बच गए हैं. हादसा तोपचांची थाना के समीप वज्र वाहन के पीछे ट्रक के टक्कर मारने के कारण हुआ. टक्कर में वज्र वाहन का पिछला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है. घटना के बाद पुलिस ने ट्रक ड्राइवर को हिरासत में ले लिया है.
खबर के मुताबिक वज्र वाहन और ट्रक में टक्कर तब हुआ जब एसआई राजेश रंजन 6 पुलिसकर्मियों के साथ पेट्रोलिंग के बाद तोपचांची थाना के पास वाहन को पार्क कर रहे थे. घटना के बाद हिरासत में लिए गए ट्रक ड्राइवर ने बताया कि नींद आ जाने के कारण पुलिस गाड़ी से उसके ट्रक का टक्कर हो गया है. ड्राइवर के मुताबिक ट्रक में रेडीमेड कपड़ा लोड है जिसे बिहार के मुजफ्फरपुर ले जाना है.
