धनबाद: जिला के चिरकुंडा थाना क्षेत्र में बालू का अवैध कारोबार धडल्ले से चल रहा है. इसका खुलासा गुरुवार को प्रशासन की छापामारी से हुआ. एग्यारकुंड सीओ अमृता कुमारी ने बालू तस्करों पर बड़ी कार्यवाई की. स्थानीय पुलिस बल की मौजूदगी मे सुंदर नगर नदी घाट से एक दर्जन ट्रैक्टर को पकड़ा. बता दें की चिरकुंडा के दो बालू घाट से बालू का अवैध उठाव कर लाखो सीएफटी बालू को स्थानीय बाजार में ऊँचे भाव पर बेचा जा रहा है तथा पुरे दिन सुबह चार बजे से रात दस बजे तक बालू से लदे ट्रैक्टर फर्राटा भरते रहते है. बालू के अवैध धंधे के कारण जहाँ सडक दुर्घटना बढ़ी है वहीं राज्य सरकार को भी राजस्व का नुकसान हो रहा है.लोगों के अनुसार नदी में बालू उठाव से नदी में बड़े बड़े गढ्ढे नजर आते है. प्रतिदिन दो सौ ट्रैक्टर बालू का उठाव किया जा रहा है.
इस संबध मे सीओ अमृता कुमारी ने बताया कि पकडे गये ट्रैक्टर पर विभागीय स्तर पर कार्रवाई की जाएगी, फिलहाल पकडे गये 12 ट्रैक्टर थाना भेज दिया गया है.
थाना प्रभारी जितेन्द्र कुमार ने बताया कि सीओ के निर्देश पर कार्रवाई की जाएगी.उन्होने कहा कि ट्रेक्टर द्वारा अवैध बालू उठाव करने को लेकर वे पूर्व मे ही सीओ व माइनिंग के अधिकारी को पत्र लिखकर कार्रवाई करने की मांग कर चुके है.

