विश्व हिन्दू परिषद झारखंड प्रांत का एक प्रतिनिधिमंडल ने राज्य के माननीय विधायकों से मिलकर धर्मांतरण विषय पर अपनी बातें रखी. झारखंड में मतांतरित हुए लोगों द्वारा सरकार से दोहरा लाभ लेकर भोले भाले जनजाति बंधुओं के हितों का जो दोहन हो रहा है इसको झारखंड में रोकने का आग्रह किया गया. विधायकों से धर्मान्तरण को रोकने और धर्मान्तरित लोगों को किसी भी सरकारी लाभ से वंचित करने जैसे कानून बना कर सख्ती से लागू करने का निवेदन किया. विधायक संपर्क अभियान में बरही के विधायक उमाशंकर अकेला जी, बरकट्ठा के विधायक अमित यादव, कांके के विधायक समरीलाल, टुंडी के विधायक मथुरा महतो से मिले.
विहिप झारखंड प्रांत प्रतिनिधिमंडल में विश्व हिन्दू परिषद के प्रांत संगठन मंत्री देवी सिंह, प्रांत सह मंत्री विजय पांडेय, प्रांत सह मंत्री रंगनाथ महतो, प्रान्त सह सम्पर्क प्रमुख अरविंद सिंह, बजरंग दल रांची महानगर संयोजक प्रकाश रंजन प्रमुख रूप से उपस्थित थे.

