BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

‘महाभारत के भीम’ प्रवीण कुमार सोबती नही रहे, खेल के साथ फिल्मो से भी मिली सोहरत, 2021 में पंजाब सरकार से पेंशन नहीं मिलने पर जताई थी नाराजगी

by bnnbharat.com
February 8, 2022
in बड़ी ख़बरें, समाचार
‘महाभारत के भीम’ प्रवीण कुमार सोबती नही रहे, खेल के साथ फिल्मो से भी मिली सोहरत, 2021 में पंजाब सरकार से पेंशन नहीं मिलने पर जताई थी नाराजगी
Share on FacebookShare on Twitter

खेल पुरस्कार अर्जुन अवार्डी और बीआर चोपड़ा के मशहूर टीवी सीरियल ‘महाभारत’ में भीम का किरदार निभाने वाले प्रवीण कुमार सोबती का निधन हो गया है। प्रवीण ने2021 में पंजाब सरकार से पेंशन नहीं मिलने पर नाराजगी जताई थी। बताया जाता है कि वे आर्थिक तंगी से जूझ रहे थे. बॉलीवुड में अमिताभ बच्चन की ‘शहंशाह’ में ‘मुख्तार सिंह’ के रूप में उनकी सबसे यादगार उपस्थिति थी।

 

प्रवीण कुमार ने अपने करियर में एक्टिंग के अलावा खेल में भी हिस्सा लिया था। वह एक एथलीट भी थे।  प्रवीण कुमार सोबती ने दो बार ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व किया था। एशियन और कॉमनवेल्थ गेम्स में उन्होंने देश के लिए कई गोल्ड और सिल्वर मेडल हासिल किए। खेल के प्रति उनके योगदान के लिए साल 1967 में उन्हें अर्जुन अवार्ड से नवाजा गया था।

स्पोर्ट्स में सफल करियर बनाने के बाद, प्रवीण ने 70 के दशक के अंत में शोबिज में अपना करियर शुरू किया। टाइम्स ऑफ इंडिया के साथ एक इंटरव्यू में, प्रवीण ने अपनी पहली बॉलीवुड फिल्म के बारे में बताया था। उस वक्त वह कश्मीर में एक टूर्नामेंट में थे। उनकी पहली भूमिका रविकांत नगाइच के निर्देशन में बनी एक ऐसी फिल्म में थी, जहां उनका कोई डायलॉग नहीं था।

बाद में, प्रवीण ने साल 1981 में फिल्म ‘रक्षा’ में अहम भूमिका निभाई। प्रवीण की फिल्मोग्राफी में ‘करिश्मा कुदरत का’, ‘युद्ध’, ‘जबरदस्त’, ‘सिंहासन’, ‘खुदगर्ज’, ‘लोहा’, ‘मोहब्बत के दुश्मन’, ‘इलाका’ और अन्य जैसे कई फिल्मों का हिस्सा रहे। 80 के दशक के आखिरी वक्त में उन्हें बीआर चोपड़ा की ‘महाभारत’ में भीम की भूमिका निभाने के लिए साइन किया गया। दर्शकों के जेहन में यह किरदार काफी अहम रहा।

साल 2013 में, प्रवीण ने राजनीति में अपना करियर बनाने की कोशिश की और वज़ीरपुर निर्वाचन क्षेत्र से आम आदमी पार्टी के टिकट पर विधानसभा चुनाव लड़ा लेकिन हार गए। बाद में वे भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए।

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

चीन में 24वें शीतकालीन ओलंपिक खेलों में एथलीटों को मिल रहा घटिया खाना और सुविधा, खिलाडियों ने बताया मानवाधिकार का हनन

Next Post

संघ लोगों को विभाजित नहीं करता बल्कि मतभेदों को दूर करता है, आप इसे मानें या न मानें, यह हिंदू राष्ट्र है- RSS प्रमुख मोहन भागवत

Next Post
संघ लोगों को विभाजित नहीं करता बल्कि मतभेदों को दूर करता है, आप इसे मानें या न मानें, यह हिंदू राष्ट्र है-  RSS प्रमुख मोहन भागवत

संघ लोगों को विभाजित नहीं करता बल्कि मतभेदों को दूर करता है, आप इसे मानें या न मानें, यह हिंदू राष्ट्र है- RSS प्रमुख मोहन भागवत

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d