रविवार को धुर्वा में सेक्टर-2 स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर परिसर में ” मणी त्रिविधा शंकर एजुकेशनल चेरिटेबल ट्रस्ट रांची” के द्वारा चिकित्सा शिविर सह रक्तदान शिविर सह अंगदान जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया. इस आयोजन में प्रोमिस हेल्थ केयर, रांची और विजन आई केयर, रांची सहयोगी बने. शिविर के मुख्य अतिथि एच. ई.सी. के सेवानिवृत रामबृक्ष प्रसाद और सुरेंद्र प्रसाद, वार्ड पार्षद पप्पू सिंह ने कार्यक्रम की सराहना की. शिविर में आंख व स्वास्थ्य सम्बन्धी अन्य प्रकार की जांच की गई तथा परामर्श के साथ साथ दवाएं भी दे गईं . मौके पर युवाओं ने रक्तदान में भी बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया.
ट्रस्ट की संचालिका निकिता प्रसाद ने बताया की ट्रस्ट के उद्देश्य बताये. कहा कि जागरूकता अभियान चलते हुए गाँवों तक मदद पहुंचाएं. जीतेजी रक्तदान और मरणोपरांत अंगदान” करने की बात कही. शिविर में शिखा प्रिया (सेवा सदन), निर्भय कुमार, प्रमोद मिश्रा,राजेश कुमार और जी.सी. वर्मा की अहम भूमिका रही.

