रांची: रांची में आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का प्रांत जनजातीय कार्य बैठक आयोजित हुई. इस मौके पर परिषद के राष्ट्रीय जनजातीय सह प्रमुख प्रमोद राउत ने कहा कि झारखंड में नई शिक्षा नीति प्रभावी तरीके से लागू हो इसके लिए केंद्र सरकार से आग्रह किया जा रहा है उन्होंने कहा कि जनजातीय क्षेत्रों के महाविद्यालयों में आधारभूत संरचनाओं की भी कमी है. वहीं छात्रों को छात्रवृत्ति भी समय पर नहीं मिल रही है. श्री राउत ने बताया कि इन्हीं सभी गंभीर मुद्दों को परिषद की नई दिल्ली में होने वाली बैठक में उठाया जाएगा.

