नई दिल्ली:- सरकार ने नए साल के पहले दिन से ही एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत में 102.50 रुपये की राहत दी है. ये कटौती 19 किलोग्राम वाले एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत में की गई है. अब कीमत 1998.50 रुपये हो गई है. हालांकि घरेलू एलपीजी की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

