BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

नक्सलियों के बीच आपसी वर्चस्व की लड़ाई में माओवादी कमांडर ढेर

by bnnbharat.com
July 6, 2020
in समाचार
Share on FacebookShare on Twitter
  • टीपीसी नक्सली ने घटना की जिम्मेवारी ली

रांची: झारखंड की राजधानी रांची से सटे बुढ़मू थाना क्षेत्र में नक्सलियों के बीच आपसी वर्चस्व की लड़ाई में माओवादी कमांडर मोहन यादव मारा गया. नक्सली संगठन टीपीसी के पहाड़ी जी दस्ता ने मौके पर पर्चा छोड़ कर इस घटना की जिम्मेवारी ली है.

घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार रविवार की देर रात बुढ़मू थाना क्षेत्र के उमेदंडा स्थित हेरू जंगल में टीपीसी और माओवादी मोहन यादव दस्ते के बीच मुठभेड़ हुई.

इसी मुठभेड़ में मोहन यादव की गोली लगने से मौत हो गयी. घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

बताया गया है कि माओवादी संगठन के लिए काम करने वाला मोहन यादव ने कुछ महीने वाले संगठन छोड़ कर अपना ही अलग गिरोह बना लिया था और इस गिरोह द्वारा रांची के बुढ़मू, ओरमांझी, पिठौरिया और खलारी थाना क्षेत्र में वसूलने का काम किया जाता था.

मोहन यादव के गिरोह पर लेवी वसूलने और वाहनों में आगजनी करने की कई घटनाओं को अंजाम देने का आरोप है. मोहन यादव के गिरोह का पिछले वर्ष पुलिस से भी सामना हुआ था, लेकिन इस मुठभेड़ में वह किसी तरह से बचकर निकलने में सफल रहा था.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

शिव मंदिरों में पुलिस का कड़ा पहरा, श्रद्धालु ऑनलाइन दर्शन में हो रहे हैं शामिल

Next Post

BJP ने डीजीपी को सौंपा ज्ञापन, बिगड़ती कानून व्यवस्था पर जताई चिंता

Next Post
BJP ने डीजीपी को सौंपा ज्ञापन, बिगड़ती कानून व्यवस्था पर जताई चिंता

BJP ने डीजीपी को सौंपा ज्ञापन, बिगड़ती कानून व्यवस्था पर जताई चिंता

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d