नक्सल विरोधी अभियान में पुलिस को एक और सफलता हाथ लगी है. नक्सली संगठन PLFI के एरिया कमांडर राजेश गोप उर्फ राजेश टाइगर उर्फ ढिल्लन तथा उसके पांच सहयोगियों को खूंटी जिला अंतर्गत रनिया क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया गया है. इन नक्सलियों के पास से एक देसी कट्टा, 4 गोली, 14 मोबाइल फोन, लेवी का 5 हजार रुपया, पीएलएफआई का रसीद व पर्चा, एक वाकी टॉकी, एक बाइक बरामद हुए है. राजेश सिसई थाना क्षेत्र के कुसुमटोली का रहने वाला है.
एसपी आशुतोष शेखर ने बताया कि नक्सल विरोधी अभियान के क्रम में गुप्त सूचना मिली कि पीएलएफआई उग्रवादी करमा उरांव तथा राजेश टाइगर उर्फ ढिल्लन के नेतृत्व में उग्रवादी रनिया थान क्षेत्र के हलोम से जोजोबिर जानेवाले रास्ते पर किसी घटना को अंजाम देने के लिए एकत्रित हुए हैं. अपर पुलिस अधीक्षक (अभियान) रमेश कुमार के नेतृत्व में खूंटी जिला बल व सीआरपीएफ की संयुक्त टीम ने हलोम से जोजोबिर जानेवाले रास्ते में छापामारी कर सभी को गिरफ्तार किया. वहीं, एक अन्य नक्सली करमा उरांव भागने में सफल रहा.
PLFI के एरिया कमांडर राजेश गोप उर्फ राजेश टाइगर उर्फ ढिल्लन के अलावा रनिया थाना क्षेत्र के मरचा गांव निवासी प्रकाश कुमार साहू, रनिया का शिव कुमार साहू उर्फ शिव नाग उर्फ चरकु, प्रदीप कुमार बागची उर्फ चांदसी , बघिया गांव निवासी सिमोन गुड़िया तथा तुड़ीगड़ा गांव निवासी नकुल सिंह गिरफ्तार किया गया हैं.
