नवजोत सिंह सिद्धू ने पंजाब में सीएम फेस के ऐलान से पहले कांग्रेस हाईकमान को तीखी घुड़की दी है. अपने समर्थकों के बीच पहुंचे नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा कि, ‘नया पंजाब बनाना है, तो मुख्यमंत्री के हाथ में है. इस बार आपको मुख्यमंत्री चुनना है. शीर्ष पर बैठे लोग एक कमजोर मुख्यमंत्री चाहते हैं, जो उनकी ताल पर नाच सके. क्या आप ऐसा सीएम चाहते हैं’.

