क्रिकेटर से नेता बने नवजोत सिंह सिद्धू को 1988 के रोड रेज मामले में सुप्रीम कोर्ट ने एक साल की जेल की सजा सुनाई है. सुप्रीम कोर्ट ने पहले 34 साल पुराने रोड रेज मामले में कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू को बरी करने के अपने मई 2018 के आदेश की समीक्षा की अनुमति दी थी, जिसमें पटियाला निवासी गुरनाम सिंह की मौत हो गई थी.

