महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को पहले पुलिस ने पकड़ा और फिर छोड़ दिया. फडणवीस के अलावा, महाराष्ट्र भाजपा प्रमुख चंद्रकांत पाटिल और आशीष शेलार, मंगल प्रभात लोढ़ा जैसे पार्टी सदस्यों को भी हिरासत में लिया गया था. फडणवीस ने बुधवार दोपहर ट्वीट कर जानकारी दी. कहा कि उन्हें मुंबई पुलिस ने ‘हिरासत में’ लिया है. वे गैंगस्टर दाऊद इब्राहिम से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय द्वारा गिरफ्तार किए गए मंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नेता नवाब मलिक के इस्तीफे की मांग कर रहे थे. हालाँकि समाचार एजेंसी पीटीआई ने कहा कि बाद में उन्हें रिहा कर दिया गया और उनके खिलाफ कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई.
देवेंद्र फडणवीस के ऑफिस ने ट्वीट कर कहा, “मंत्री नवाब मलिक का इस्तीफा लेने के बजाय, एमवीए सरकार ने पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और भाजपा नेताओं को हिरासत में लिया, जो मुंबईकरों के हत्यारों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे थे.

