झारखंड में गर्मी दिन ब दिन बढती जा रही है. दिन में गर्म हवा का प्रकोप बढ़ रहा है. कई जिलों में दिनभर लू चलते रहे. पुरे दिन भर भीषण गर्मी से परेशानी झेलने के बाद अब रात में भी तापमान कम नहीं हो रहा है. गुरुवार को गर्म हवा के बहाव से गिरिडीह, मेदिनीनगर, रांची में कहीं-कहीं लू की चलती रही. मेदिनीनगर का अधिकतम तापमान शाम साढ़े पांच बजे 42.4, गढ़वा का 42.8, गिरिडीह और चाईबासा का 41.4, जमशेदपुर का 41.2, देवघर का 40.9 और रांची का 38.6 रहा. पिछले 24 घंटे के अंदर दिन की तपिश के साथ रातों में भी गर्मी से लोगों की परेशानी बढ़़ गई है.
मौसम केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को भी मेदिनीनगर, गढ़वा, चतरा, लातेहार, कोडरमा और लोहरदगा में कुछ स्थानों पर लू चलने के आसार हैं. वहीं 16 और 17 अप्रैल को उत्तर पूर्वी भाग में संतालपरगना में कुछ जगह पर हल्के से मध्यम दर्जे की मेघ गर्जन के साथ वज्रपात के आसार हैं. 17 और 18 अप्रैल को पूर्वी भाग और इसके निकटवर्ती मध्य भाग में मेघ गर्जन और वज्रपात संभव है. हालांकि इस दौरान बारिश की संभावना नगण्य है.

