गुमला के भरनो थाना क्षेत्र अंतर्गत अंबेरा नागेशियाटोली गांव में जंगली भालू ने हमला कर दिया. इस हमले में एक किसान की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. वहीं दो किसान गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों को इलाज के लिए रिम्स रांची भेजा गया है. तीनों एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं. अस्पताल ले जाने के क्रम में एक और घायल की मौत हो गई जबकि एक की स्थिति नाजुक बताई जा रही है. आगे की कार्रवाई वन विभाग के द्वारा की जा रही है.*

