BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

नितांत निराशावादी बजटः रघुवर दास

by bnnbharat.com
March 3, 2021
in समाचार
नितांत निराशावादी बजटः रघुवर दास
Share on FacebookShare on Twitter

रांचीः पूर्व सीएम रघुवर दास ने कहा है कि वित्त मंत्री ने जो बजट पेश किया है वह नितांत निराशावादी है. यह बजट एक बादल के पहाड़ की तरह है, जो जितना दिखाई देता है उससे अधिक दिखाई नहीं देता है. संक्षेप में अगर कहें तो यह बजट जनता की आंखों में धूल झोंकने की एक चातुर्य पूर्ण कार्रवाई है. चतुराई के लिए मैं वित्त मंत्री जी को बधाई देता हूं, लेकिन लोगों की आंखों में धूल झोंकने का प्रयत्न सफल नहीं होगा.
यह बजट विकास को गति नहीं देगा, बल्कि विकास को अवरुद्ध करेगा. चालू वर्ष में हमें जो अनुभव हुआ है उससे एक बार फिर इस बात की पुष्टि होती है कि प्रगति की रफ्तार केवल वित्त व्यवस्था कर देने से ही कायम नहीं रह सकती. इसके लिए ठीक समय पर योजनाओं का रूपांकन और चुनाव करना तथा तेजी के साथ उसका कार्यान्वयन करना भी उतना ही महत्वपूर्ण है. पिछले साल के बजट में विकास योजनाओं के लिए जो प्रावधान रखें उसमें क्या व्यय किया. हमारी सरकार बजट पेश करने के साथ पिछले बजट में की गई घोषणाओं की एक्शन टेकेन रिपोर्ट भी पेश करती थी. लेकिन इस सरकार ने ऐसा कुछ भी पेश नहीं किया है. क्योंकि इनके पास एक साल के कार्य में बताने को कुछ नहीं है.
कमी साधनों की नहीं है, लेकिन यह सरकार रुपए खर्च नहीं कर सकी. यह बजट विकास को न गति देगा, न ही इससे बचत के लिए प्रोत्साहन मिलेगा और ना पूंजी लगाने के लिए कोई आगे आएगा. विकास दर में वृद्धि कैसे होगी? यदि विकास की दर नहीं बढ़ेगी, तो लोगों का जीवन स्तर कैसे ऊंचा उठेगा. रोजगार के अवसर कैसे बढ़ेंगे. बजट में किसान, मजदूर, महिला, युवा, गरीब के साथ छल किया गया है. वहीं सबसे अधिक रोजगार देने वाले छोटे उद्योगों के लिए भी बजट में कुछ नहीं कहा गया है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

दुनिया के शीर्ष अरबपतियों में शामिल जय चौधरी, कभी पेड़ के नीचे बैठकर करते थे पढ़ाई

Next Post

विपक्ष ने बजट को नकारा, कहा लॉलीपॉप

Next Post
विपक्ष ने बजट को नकारा, कहा लॉलीपॉप

विपक्ष ने बजट को नकारा, कहा लॉलीपॉप

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d