निम्बू की कीमतों ने सबके दांत खट्टे कर रखे है. सडक किनारे टोकरी और ठेलों पर बिकने वाला निम्बू इनदिनों सेब, आम, तरबूज, खरबूजा, कीवी, अंगूर जैसे फलों को भी मात दे रहा है. ऐसे में अब नीबू चोर पैदा हो गये है. कानपूर के बिठुर में एक बाग़ से लुटेरों ने 15000 नींबू लूट लिए. इसके बाद रात-रात भर नींबू के बाग में लठैत पहरा दे रहे हैं. नींबू लूट की शिकायत पुलिस को दी गई है. बिठूर कटरी में नींबू उगाने वाले राम नरेश, चिरंजू, चौभी निषाद, जगरूप, जारी पोखर बगीचा केयर टेकर राजेंद्र पाल ने बताया अब नींबू के बगीचे में दिन रात रखवाली करनी पड़ रही है. यह पहली बार है कि नींबू लूटा जा रहा है. बगीचा मालिकों ने नींबू की रखवाली के लिए कर्मचारी रखे हैं. चौबेपुर, बिठूर कटरी, मंधना, परियर में करीब 2000 बीघा जमीन पर नींबू के बगीचे हैं. यह पहली बार है कि नींबू के बगीचों में रखवाली हो रही है. दरअसल नींबू की कीमत दस रुपये का एक या 250 रुपये किलो होते ही लूट शुरू हो गई. गंगा कटरी के बिठूर में लुटेरे बाग से 15 हजार नींबू तोड़ ले गए.

