नई दिल्लीःचुनाव आयोग ने केंद्र सरकार को कोविड-19 वैक्सीन सर्टिफिकेट से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर उन राज्यों से हटाने को कहा है जहां अभी विधानसभा चुनाव होने हैं। चुनावी आचार संहित के मद्देनजर चुनाव आयोग की ओर से ये निर्देश स्वास्थ्य मंत्रालय को दिए गए हैं.
दरअस, चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल, असम, केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरी में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए तारीखों का ऐलान कर दिया है। इसके बाद से नियम के तहत इन राज्यों में आचार संहित लागू हो गई है। इन राज्यों में 27 मार्ट से 29 अप्रैल के बीच वोटिंग होनी है.
इससे पहले इसी हफ्ते की शुरुआत में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी ने कहा था कि कोविड वैक्सीन के सर्टिफिकेट में पीएम मोदी की तस्वीर आचार संहिता उल्लंघन है.
टीएमसी सांसद डेरेक ओब्रायन ने चुनाव आयोग को लिखे खत में इसकी शिकायत की थी। टीएमसी सांसद ने चिट्टी में लिखा था, ‘स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी हो रही प्रोविजनल सर्टिफिकेट पर फोटोग्राफ, नाम और संदेश के जरिए न केवल पद का दुरुपयोग किया जा रहा है बल्कि कोविड वैक्सीन बनाने वालों से उनका श्रेय भी चुराया जा रहा है.
इसके बाद चुनाव आयोग ने स्वास्थ्य मंत्रालय से आचार संहिता का पालन करने को कहा था। आयोग की ओर से स्वास्थ्य मंत्रालय को भेजी गई चिट्ठी में हालांकि किसी के नाम का जिक्र नहीं किया गया है, लेकिन चुनावी नियमों का अक्षरश: पालन करने को जरूर कहा है.

