भाजपा से निलंबित प्रवक्ता नुपुर शर्मा और उनके परिवार को जान से मारने की धमकी के बाद पुलिस सुरक्षा प्रदान की गई है. बताया जा रहा है कि पैगंबर मोहम्मद पर विवादास्पद टिप्पणी को लेकर नूपुर शर्मा को जान से मारने की धमकी मिल रही थी और इसके बाद उनकी शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है.एक अधिकारी ने कहा कि नूपुर शर्मा और उनके परिवार को पुलिस सुरक्षा मुहैया कराई गई है, क्योंकि उन्होंने आरोप लगाया था कि उन्हें धमकी मिल रही है और उनकी टिप्पणी को लेकर उन्हें प्रताडि़त किया जा रहा है. पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ कथित टिप्पणी पर विवाद बढऩे और मुस्लिम देखों के विरोध को देखते हुए भाजपा ने रविवार को नूपुर शर्मा को निलंबित कर दिया और दिल्ली इकाई के मीडिया प्रमुख नवीन कुमार जिंदल को निष्कासित कर दिया.

