गोरखपुर पूर्वांचल के जाने माने बाल रोग चिकित्स्क डाo आरएन सिंह ने फरेन्दा के विधानसभा चुनाव के सम्बंध में नौतनवा फरेंदा के नागरिकों द्वारा एक घोषणापत्र जारी किए जाने की आवाज उठाई है डॉक्टर आरएन सिंह ने कहा कि नौतनवा, सोनौली एवं फरेंदा को मिलाकर जिला बनाया जाना क्षेत्रीय नागरिकों के हित में है. यह अत्यंत आवश्यक भी है फरेंदा अंतरराष्ट्रीय राजमार्ग इंडो – नेपाल पर स्थित है. क्षेत्र के उद्योग व व्यापारिक विकास के लिए फरेंदा को जिला बनाया जाना बेहद जरूरी है.
फरेंदा है महत्वपूर्ण , फिर भी नहीं कोई सुविधा
नवां-सोनौली से मौजूदा जिला मुख्यालय लगभग 85 किमी की दूरी पर स्थित है. जहां पर यातायात के समुचित साधन तीस वर्ष के बाद भी नहीं हो सका.आनंदनगर रेलवे स्टेशन से पड़ोसी देश नेपाल के लोग भी आते जाते है लखनऊ दिल्ली के लिये भी ट्रेनें हैं फरेंदा से अन्य महत्वपूर्ण स्थान को जोड़ता है डाo आरएन सिंह ने कहां कि सोनौली और फरेंदा से जनपद मुख्यालय की दूरी अधिक है. इस कारण क्षेत्रीय लोगों को काफी असुविधाओं का सामना करना पड़ रहा है. फरेंदा विधानसभा से कोई भी प्रत्याशी हो किसी भी राजनीतिक दल से हो फरेंदा की जनता अपना घोषणा पत्र जारी करेगी श्री सिंह ने कहा अब तक सिर्फ चुनाव मे नेता ही घोषणा पत्र जारी करते थे लेकिन अब फरेंदा के नागरिक घोषणा भी जारी करेगी
