नेपाल के प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा ने दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी मुख्यालय का दौरा किया. उन्होंने पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा और अन्य नेताओं से मुलाकात की. देउबा तीन दिवसीय भारत दौरे पर हैं.
BJP अध्यक्ष नड्डा ने ट्वीट किया कि ‘नेपाल के प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा से आज नई दिल्ली में शिष्टाचार भेंट हुई. भारत और नेपाल न सिर्फ पड़ोसी देश हैं, बल्कि धार्मिक, सांस्कृतिक, भाषायी एवं ऐतिहासिक दृष्टि से भी एक-दूसरे के बेहद करीब हैं. मैं नेपाल की उन्नति और खुशहाली की कामना करता हूं.’

