झारखंड के पलामू में बुधवार को एक नेपाल नागरिक की हत्या हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है. मरने वाले की पहचान लोकेंद्र बहादुर(30) के रूप में की गई है. वह हरिहरगंज बाजार क्षेत्र में रात्रि प्रहरी के रूप में सेवा दे रहा था. इसी दौरान मंगलवार की देररात वारदात को अंजाम दिया गया. मरने वाला व्यक्ति नेपाल के अच्छानु जिला अंतर्गत नाडा गांव का रहने वाला था. उसकी हत्या चाकू मारकर दी गई है.

