झारखंड में आयुष मेडिकल ऑफिसर, स्टेट अकाउंट मैनेजर, डिस्ट्रिक्ट प्रोग्राम मैनेजर, ब्लॉक प्रोग्राम मैनेजर सहित अन्य पदों की कुल 1141 रिक्तियां भरी जानी हैं. इसको लेकर झारखंड रूरल हेल्थ मिशन सोसाइटी की ओर से निकली इस भर्ती (विज्ञापन संख्या-01/2022) के तहत वेकेंसी निकाली गयी है. नेशनल हेल्थ मिशन (एनएचएम), झारखंड के ये सभी पद संविदा के आधार पर भरे जाएंगे. इस भर्ती के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 23 फरवरी 2022 से जारी है. आवेदन करने की लास्ट डेट 23 मार्च 2022 है.
इस भर्ती के लिए पदों के अनुसार, अलग-अलग शैक्षिक योग्यता निर्धारित की गई है. आयुष मेडिकल ऑफिसर के लिए उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 45 वर्ष व अन्य पदों के लिए 35 वर्ष निर्धारित की गई है. आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारों को आयु सीमा में छूट दी गई है. उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन लिखित परीक्षा के माध्यम से किया जाएगा. इच्छुक उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट, jrhms.jharkhand.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते है.

