BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

नौकरी का झांसा दे 9 लाख लिया और बाद में चाकू से गला रेत कर दी दोस्त की हत्या, 6 किमी दूर फेंका सिर, 24 घंटे में पुलिस ने दबोच लिया हत्यारों को

by bnnbharat.com
February 3, 2022
in झारखंड, बड़ी ख़बरें, समाचार
नौकरी का झांसा दे 9 लाख लिया और बाद में चाकू से गला रेत कर दी दोस्त की हत्या, 6 किमी दूर फेंका सिर, 24 घंटे में पुलिस ने दबोच लिया हत्यारों को
Share on FacebookShare on Twitter

झारखंड के पूर्वी सिंहभूम में धोखाधड़ी और हत्या करने का मामला प्रकाश में आया है. अपराध करने वाला कोई दूसरा नहीं दोस्त ही निकला. मेला घुमने के बहाने ले गया और जंगल में दोस्त की हत्या कर दी. घटना 29 जनवरी की है. 31 जनवरी को गम्हरिया थाने में मृतका  समीर की मां अन्ना देवी ने बेटे की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसके बाद ने सारे सूत्र को जड़ते हुए 24  घंटे में पुरे कांड का पर्दाफाश कर दिया. पुलिस ने घटना के मुख्य सूत्रधार पद्मलोचन सिंह एवं पंचानन सिंह को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि वरुण सिंह फरार है। एसडीपीओ हरविंदर सिंह ने बताया कि तीन दोस्तों ने मिलकर हत्या की थी। समीर की लाश बोड़ाम थाना क्षेत्र के भादुडीह जंगल से बरामद की गई। समीर टाटा स्टील लॉंग प्रोडक्ट में अस्थायी कर्मचारी था। वह अपनी मां के साथ छोटा गम्हरिया के मधुसूदन मैदान के पास किराये के मकान में रहता था। पुलिस ने दोनों को जेल भेज दिया।

 

एसडीपीओ ने बताया कि समीर धल और पद्मलोचन साथ में आईटीआई करने से दौरान  दोस्त बन गए थे, लिहाजा नौकरी लगाने के लिए नीमडीह थाना क्षेत्र के पुरनापानी निवासी पद्मलोचन सिंह सरदार को समीर ने 9 जनवरी 2021 को 9 लाख 20 हजार रुपये दिये थे। एक साल के बाद भी नौकरी नहीं लगाने पर समीर अपने रुपये की मांग कर रहा था। रुपये लौटाने की बजाय योजना बनाकर पद्मलोचन ने 29 जनवरी 2022 को अपने दो साथियों पंचानंद सिंह और वरुण सिंह के साथ मिलकर समीर की हत्या बोड़ाम के भादुडीह जंगल में कर दी।

 

एसडीपीओ ने बताया कि 29 जनवरी को पद्मलोचन सिंह, पंचानन सिंह एवं वरुण ने समीर के साथ मेला घूमने का प्लान बनाया। पूर्वी सिंहभूम के डांगडुंग (बोड़ाम) मेला घूमने बाइक से उसे ले गये थे। मेला में समीर को हड़िया (शराब) पिलाया। इस दौरान पंचानन सिंह ने मेला में दो चाकू खरीद अपने बैग में रख लिया। एक बाइक पर पद्मलोचन बैठ गया, जबकि दूसरी पर पंचानन, वरुण के साथ समीर को बैठा लिया। मेला से लौटने के क्रम में पूर्व प्लान के तहत भादुडीह जंगल के पास सुनसान देखकर बाइक रोक दी। सड़क किनारे पहले गला दबाकर हत्या का प्रयास किया, पर उसके चिल्लाने पर उसे जंगल के अंदर लेकर चल गये। समीर के चेहरे एवं गर्दन को पहले बुरी तरह से कुचल दिया और फिर चाकू से रेतकर सर को धड़ से अलग कर दिया। घटनास्थल पर जूते और एक चाकू को फेंक दिया। उसके शरीर से पूरे कपड़े भी उतार दिये। कपड़ा, मोजा, पर्स, हेलमेट और चाकू के साथ उसके सिर को लेकर वहां से आगे बढ़ गये। खाई में हेलमेट के साथ छह किमी दूर फेंका कटा सिर एसडीपीओ ने बताया कि वहां से निकलने के बाद करीब 6 किलोमीटर दूर सतनाला नाला के समीप खाई में समीर के कटे सिर एवं हेलमेट को फेंक दिया। उसके बाद मुचीडीह तालाब के पास उसके कपड़े समेत अन्य सामान को जलाकर साक्ष्य मिटाने का प्रयास किया। इस दौरान दूसरा चाकू उसी तालाब में फेंक दिया। पुलिस ने घटना स्थल से समीर धल के धड़, कटे हुए सिर, बाइक समेत अन्य सामान को बरामद कर लिया है।

 

एसडीपीओ ने बताया कि महज 24 घंटे में इस घटना का उद्भेदन करने के लिए इसमें शामिल सभी पुलिस पदाधिकारियों को सम्मानित किया जाएगा। रिवार्ड के लिए एसपी को अनुशंसा की जाएगी। इसमें थाना प्रभारी राजीव कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक नवीन चंद्र सिंह, रितेश कुमार, भास्कर ठाकुर, सुशांत कुमार चिरंजीवी, राज कुमार राम, सअनि अभिजीत कुमार, अनिल कुमार यादव, खलील अंसारी समेत सशत्र बल मौजूद थे।

 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

आज शाम तक पंजाब में कांग्रेस अपने सी.एम. चेहरे का ऐलान कर सकती

Next Post

स्कूल आने किए लिए छात्रों को मास्क तो शिक्षको को मास्क और कोविड टीका का दोनों डोज जरूरी

Next Post
स्कूल आने किए लिए छात्रों को मास्क तो शिक्षको को  मास्क और कोविड टीका का दोनों डोज जरूरी

स्कूल आने किए लिए छात्रों को मास्क तो शिक्षको को मास्क और कोविड टीका का दोनों डोज जरूरी

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d