रूस-यूक्रेन जंग का आज 39वां दिन है.रविवार की सुबह यूक्रेन की ओर से रूसी वायु सेना को करारा जवाब दिया गया है. यूक्रेन की वायु सेना ने बताया कि, रूस ने पिछले 24 घंटों में चार मिसाइलों, दो एसयू-34 लड़ाकू विमान, एक हेलीकॉप्टर व अन्य से हमला बोला.वायु सेना ने बताया कि, यूक्रेनी सेना ने इन सभी हमलों को रोक दिया और दुश्मन की सेना को बहुत नुकसान पहुंचाया.

