राँची.न्यूक्लियस मॉल के वाशरूम में युवक के शव होने सूचना पर हड़कम्प मच गया।आनन-फानन में पुलिस की टीम जब मॉल के वॉशरूम पहुंची तो वहां एक युवक जमीन पर गिरा हुआ पड़ा मिला।पुलिस को लगा कि मामला संदेहास्पद है इसलिए फॉरेंसिक टीम को सूचना दी जाने लगी, लेकिन फॉरेंसिक टीम के आने से पहले वॉशरूम में लेटा हुआ युवक उठ खड़ा हो गया।पुलिस छानबीन में जुटी है.

