लखीसराय: रामगढ़ चौक प्रखंड में राशन कार्ड बनवाने के लिए अब तक 3000 आवेदन आए हैं. जिसमें से एक हजार आवेदन जीविका समूह और दो हजार आवेदन बिना जीविका का समूह से आए हैं. जिनको सत्यापन कर जीविका कार्यालय से जिला कार्यालय भेजा जा चुका है. वहीं जिला से पहली सूची 1200 आवेदन शॉर्टलिस्ट होकर आए. जिन्हें अब जीविका द्वारा प्रखंड कार्यालय को भेजा जाएगा जहां प्रखंड के आरटीपीएस से एंट्री कराई जाएगी.
जीविका कार्यालय के द्वारा बताया गया कि आवेदन करने की तारीख 15 मई तक थी जिसे बढ़ाकर 20 मई कर दी गई है. इस बात की जानकारी जीविका प्रखंड योजना प्रबंधक अंजलीन कुंजुर ने दी.

