हज़ारीबाग़ : राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा पंचयात चुनाव 2022 की घोषणा होने के बाद पुलिस प्रशासन चुनावी तैयारियो में जुट गया है.
चुनावी घोषणा के अनुसार पहले चरण का मतदान 14 मई से शुरू हो रही है वहीं पहले चरण के मतदान का नॉमनेशन 16 अप्रैल से शुरू हो रही है जो 23 अप्रैल तक चलेगा. ऐसे में चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों में नॉमिनेशन में किन किन चिंजो की आवश्यता पड़ेगीं. इसे लेकर उहापोह की स्तिथि बनी हुई है. नॉमिनेशन के दौरान किन किन डॉक्यूमेंट की जरूरत पड़ेगी. उम्मीदवारों को क्या क्या दस्तावेज बनवाने पड़ेंगे इन तमाम चीजों की जानकारी आपको आगे सटीक रूप से मिलने वाला है. बतादें की चार चरणों मे झारखण्ड में पंचायत चुनाव होने वाले हैं. पहले चरण का मतदान 14 मई, दूसरे चरण का मतदान 19 मई , तीसरे चरण का मतदान 24 मई और चौथे चरण का मतदान 27 मई को सम्पन्न होंगे.
समपन्न होने वाले पंचयात चुनाव में ऐसे में संभावित उम्मीदवारों के बीच आवश्यक प्रमाण पत्रों बनाने को लेकर अफरातफरी मचा हुआ है.
निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया क्या लगेगा आवश्यक दस्तावेज
इस सम्बंध में निर्वाचन पदाधिकारी बीडीओ प्रेमचंद सिन्हा ने जानकारी देते हुए बताया कि नामांकन के लिए अलग से कोई प्रमाण पत्र देने की जरूरत नही है जो फॉर्म या शपथ पत्र में कॉलम होगा. उसका जानकरी सही सही भरना है. बताया कि पंचायत चुनाव 2022 में नॉमिनेशन पेपर के साथ आवासीय, आय व आचरण प्रमाण पत्र देने की जरूरत नही है. इसलिए घबराने की जरूरत नहीं है. वही एससी एसटी के लिए आरक्षित सीटों को छोड़कर अन्य को जाति प्रणाम पत्र देने कि जरूरत नही है.
कहा ओबीसी के लिए आरक्षण को समाप्त कर दिया गया इसलिए ओबीसी प्रणाम पत्र देने की जरूरत नही है. कहा एस एसटी के लिए 2001 के बाद वाला जाती प्रमाण पत्र यदि बना है तो उमीदवार को नया जाति प्रणाम पत्र बनाने की जरूरत नही है. बीडीओ ने बताया कि वार्ड सदस्य के उम्मीदवार पहले चरण के लिए निर्धारित 14 अप्रैल से बीडीओ कार्यालय, मुखिया पद के लिए उम्मीदवार सीओ कार्यालय व पंचायत समिति सदस्य पद के उम्मीदवार अनुमंडल कार्यालय बरही व जिला परिषद पद के उम्मीदवार जिला कार्यालय हजारीबाग में अपना भरा हुवा नामांकन पत्र जमा करेंगे.

