BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

पंजाब के बाद अब तेलंगाना कांग्रेस ने की बिहारियों को ले विवादित टिप्पणी, भाजपा बोली- बिहार और बिहारियों को कोई अगर नकारेगा तो भुगतना पड़ेगा खामियाजा

by bnnbharat.com
March 1, 2022
in समाचार
पंजाब के बाद अब तेलंगाना कांग्रेस ने की बिहारियों को ले विवादित टिप्पणी, भाजपा बोली- बिहार और बिहारियों को कोई अगर नकारेगा तो भुगतना पड़ेगा खामियाजा
Share on FacebookShare on Twitter

बिहारियों पर कांग्रेसियों की बेवजह टिप्पणी जारी है. तेलंगाना कांग्रेस के अध्यक्ष रेवंत रेड्डी ने बिहारियों को लेकर विवादित टिप्पणी की है. रेड्डी ने बयान दिया है कि तेलंगाना के मुख्यमंत्री का डीएनए बिहारी हो गया है. तेलंगाना में बिहार के आईएएस-आईपीएस का राज है. बिहार की राजनीति तलवार के दम पर चलती है. बिहार में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं. बता दें कि  इससे पहले पंजाब के मुख्यमंत्री चरनजीत सिंह चन्नी ने बिहारियों पर टिप्पणी कर चुके है.

कांग्रेस अध्यक्ष के विवादित बयान पर भाजपा ने नाराजगी जताई है. बिहार बीजेपी प्रवक्ता प्रेम रंजन पटेल ने कहा कि कांग्रेस को बिहार और बिहारियों से इतनी चिढ़ क्यों हो गई है? कभी पंजाब के सीएम पंजाब से बिहारियों को भगाने की बात करते हैं तो अब तेलंगाना के कांग्रेस अध्यक्ष ने वहां के सीएम को कहा है कि बिहारी डीएनए आ गया है. बिहार और बिहारियों को कोई अगर नकारेगा तो उसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा.

राजद प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने कहा है कि तेलंगाना के कांग्रेस अध्यक्ष को जानना चाहिए कि बिहारी डीएनए के दम पर ही देश का कोई भी राज्य विकास कर रहा है. वहीं बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि मैंने उनका बयान नहीं सुना है. इसलिए इस पर अभी कुछ नहीं बोल सकता.

कांग्रेस प्रवक्ता राजेश राठौड़ ने कहा कि  बिहार के नौजवानों के बारे में आलोचना करने से पहले किसी को सोच लेना चाहिए.

 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

JAC दसवीं बोर्ड का एडमिट कार्ड आज हुआ जारी, ऑफिसियल वेब साईट से करें डाउनलोड

Next Post

डार्क नेट से डेटा खरीद कर लोन के नाम पर ठगी करने वाले 5 अपराधी पटना में गिरफ्तार

Next Post
डार्क नेट से डेटा खरीद कर लोन के नाम पर ठगी करने वाले 5 अपराधी पटना में गिरफ्तार

डार्क नेट से डेटा खरीद कर लोन के नाम पर ठगी करने वाले 5 अपराधी पटना में गिरफ्तार

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d