पंजाब के नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सत्ता संभालने से पहले पूर्व मंत्रियों, पूर्व विधायकों और विभिन्न राजनीतिक दलों के पूर्व अध्यक्षों की सुरक्षा वापस लेने का फैसला किया था. एडीजीपी सुरक्षा पंजाब की ओर से दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं. पंजाब की पूर्व चन्नी सरकार में मंत्री रहे लगभग सभी विधायकों की सुरक्षा वापस लेने के आदेश जारी कर दिए गए हैं.इन वीआईपी की सुरक्षा में 400 से ज्यादा विभिन्न बटालियन और कमांडो फोर्स के कर्मचारी लगे हुए थे. सुरक्षा को तत्काल प्रभाव से वापस लेने के आदेश जारी किए गए हैं. एडीजीपी ने यह आदेश सभी पुलिस प्रमुखों को भेज दिया है. पंजाब में आम आदमी पार्टी को प्रचंड बहुमत मिला है. पार्टी ने 117 विधानसभा सीटों में से 92 पर जीत हासिल की.

