चुनाव आब्जर्वर ने फिल्म अभिनेता सोनू सूद को लंडेके जाते समय रास्ते में रोका. उनकी गाड़ी जब्त कर सोनू सूद को दूसरी गाड़ी में घर भेज दिया और उन्हें घर में ही रहने के निर्देश दिए हैं.मोगा जिले के पीआरओ प्रभदीप सिंह ने बताया कि सोनू सूद एक पोलिंग बूथ पर घुसने की कोशिश कर रहे थे. इस दौरान उनकी कार को जब्त कर घर भेज दिया गया. घर से बाहर निकलने पर कार्रवाई होगी . बताया जा रहा है कि सोनू सूद को इसलिए रोका गया है कि वो वोटर नहीं हैं और वो बूथ में जा रहे थे. वहीं इस संबंध में सोनू सूद ने कहा कि हम निष्पक्ष चुनाव चाहते हैं. हमें विभिन्न बूथों पर विपक्ष, खासकर अकाली दल के लोगों द्वारा धमकी भरे कॉल के बारे में पता चला. कुछ बूथों पर पैसे बांटे जा रहे हैं. इसलिए यह हमारा कर्तव्य है कि हम जांच करें और निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करें. इसलिए हम बाहर गए थे.

