पंजाब पुलिस के जवान कांग्रेस नेता अलका लांबा के घर पर पहुंचे हैं. इससे पहले पंजाब पुलिस के जवान कुमार विश्वास के घर पर भी पहुंचे.अलका लांबा के घर पंजाब पुलिस किस मामले को लेकर पहुंची इस पर अभी कोई जानकारी नहीं मिली है. अलका लांबा ने अपने ट्वीट में लिखा, ”पंजाब पुलिस मेरे घर पहुंच चुकी है.”
इससे पहले अलका लांबा ने कुमार विश्वास के घर पंजाब पुलिस के जवानों को भेजने के फैसले की आलोचना की थी. उन्होंने कहा, ”अब समझ आ रहा होगा कि आप को पुलिस क्यों चाहिए थी. बीजेपी की तरह मात्र अपने विरोधियों को डराने और उनकी आवाज़ दबाने के लिए. थोड़ी तो शर्म करो केजरीवाल जी.”

