रविदासजी की जयंती के चलते अब पंजाब में 14 फरवरी को नहीं होगा चुनाव. अब यह तय तिथि से 5 दिनों बाद 20 फरवरी को पंजाब के सभी सीटों पर मतदान कराया जाएगा. 16 फरवरी को श्री गुरु रविदास जी की जयंती है. जिसके चलते पंजाब से लाखों श्रद्धालु गुरु के जन्मस्थान के दर्शन के लिए उत्तर प्रदेश के बनारस में जाते हैं. ऐसे में CM चन्नी के साथ भाजपा और अन्य दलों ने भी चुनाव टालने के लिए चुनाव आयोग से अपील की थी. कहा था कि करीब 20 लाख आबादी को मतदान से जुड़ी दिक्कत हो सकती है.

