आप के पूर्व नेता और कवि कुमार विश्वास के आरोपों के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री आप नेता अरविन्द केजरीवाल की मुश्किलें बढती दिख रही है. मामला इतना गंभीर हो गया है कि पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने पीएमओ को पत्र लिख आम आदमी पार्टी पर सिख फॉर जस्टिस जैसी प्रबंधित संगठन के साथ सम्पर्क रखने और चुनाव में सहयोग लेने के मामले की जांच करने की मांग की है.
गृह मंत्री अमित शाह ने भी मामले को गंभीरता से लेते हुए पत्र का तुरंत जवाब दिया. पंजाब के सीएम को पत्र लिख आश्वासन दिया कि भारत सरकार ने मामले को गंभीरता से लिया है और वह व्यक्तिगत रूप से यह सुनिश्चित करेंगे कि मामले को विस्तार से देखा जाए।
कुमार विश्वास ने बुधवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री और अपने पूर्व साथी अरविंद केजरीवाल पर अलगाववादियों का समर्थन करने का आरोप लगाया था. कुमार विश्वास ने कहा कि केजरीवाल ने एक बार उनसे कहा था कि वे या तो पंजाब के मुख्यमंत्री बनेंगे या स्वतंत्र राष्ट्र खालिस्तान के पहले प्रधानमंत्री बनेंगे।

