जमशेदपुर. गदड़ा भूमिज टोला में आज पड़ोसियों के विवाद में एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई, जबकि उसका पुत्र गंभीर रूप से घायल. मृतक का नाम प्रफुल्ल कुमार महतो बताया जा रहा है, जबकि उसका बेटा संजय कुमार महतो घायल है, जिसका इलाज जमशेदपुर के एमजीएम अस्पताल में किया जा रहा है. दोनों पिता-पुत्र पर उनके पड़ोसी लाल सिंह ने हमला करने का आरोप है, रॉड से किए गए हमले में प्रफुल्ल कुमार महतो की मौत हो गई जबकि उसका बेटा संजय कुमार घायल हो गया.

