भागलपुर में पुलिस ने एक महिला आरजेडी नेता को गिरफ्तार किया है.उस पर अपने पति को जहर देकर जान से मारने की कोशिश के आरोप में ये कार्रवाई की गई है.
उन्होंने 22 फरवरी, 2018 को जोगसर थाने (भागलपुर) में एक प्राथमिकी दर्ज कराई थी.जिसमें आरोप लगाया गया था कि नीशू ने उन्हें भोजन में जहर मिलाकर मारने की कोशिश की थी.जोगेश्वर मंडल कर्पूरी ठाकुर कैबिनेट में सहकारिता, ग्रामीण विकास, आबकारी और मद्यनिषेध मंत्री थे।वजेश ने बताया कि पुलिस ने नीशू के खिलाफ लगाए गए आरोपों को सही पाया.पूर्व में एक एसपी ने उसकी गिरफ्तारी के आदेश भी दिए थे लेकिन अब तक गिरफ्तारी नहीं हुई थी।
उन्होंने कहा कि एक सब डिविजनल कोर्ट ने नीशू के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट भी जारी किया था, अब बाबू राम के हाल ही में भागलपुर एसपी बनने के बाद नीशू को गिरफ्तार किया गया।
इस बीच आरजेडी ने रविवार को मामला सामने आने के बाद भागलपुर जिला महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष नूतन कुमारी उर्फ नीशू सिंह को छह साल के लिए पार्टी की प्राथमिक सदस्यता (rjd suspend nishu singh party primary membership) से निलंबित कर दिया।पुलिस ने बताया कि करीब चार साल पहले महिला के पति वजेश की ओर से इस मामले में एफआईआर कराई गई थी.जिसमें आरोपी नीशू को शनिवार को भागलपुर के दीपनगर इलाके में स्थित उसके आवास से गिरफ्तार किया गया.फिर उसे अदालत में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया.दो साल पहले औपचारिक रूप से आरजेडी में शामिल होने से पहले नीशू महिलाओं की मदद के लिए एक सामाजिक संगठन चलाती थीं।नूतन कुमारी उर्फ नीशू के पति वजेश, जो पूर्व मंत्री जागेश्वर मंडल के पोते हैं.

