भोपाल शहर के काजी सैयद मुश्ताक अली नदवी ने शहर के सभी मस्जिदों में cctv प्लान लागू करने की बात कही है. मध्य प्रदेश के सभी मौलवियों से इस सम्बन्ध में सहयोग कर CCTV की व्यवस्था लागु करने की बात कही है. काजी नदवी ने कहा कि ‘हमने भोपाल के मस्जिदों में सीसीटीवी कैमरे लगाना शुरू कर दिया है. मैंने मौलवियों से पूरे मध्य प्रदेश में ऐसा ही करने का अनुरोध किया है. सीसीटीवी कैमरे पत्थर फेंकने वालों पर नकेल कसेंगे.’ काजी नदवी ने यह बयान खरगौन में श्रीरामनवमी के दिन हुए हिंसा के बाद शहर में लगे कर्फ्यू और उसके बाद प्रशासन द्वारा आरोपियों के घरो पर बुलडोजर चलाने की घटना के बाद कही है. काजी नदवी ने कहा कि सीसीटीवी फुटेज से पता लग सकेगा कि ऐसी घटनाओं के दौरान पत्थर कहां से फेंके गए. उन्होंने यह भी कहा कि खरगोन में कथित तौर पर हिंसा में शामिल लोगों के ‘अवैध ढांचों’ को गिराना पूरी तरह गलत है.
बता दें कि इस सप्ताह की शुरुआत में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने चेतावनी दी थी कि उनकी सरकार दंगों में लिप्त पाए जाने वाले किसी भी व्यक्ति को नहीं बख्शेगी. उन्होंने खरगोन हिंसा में कथित रूप से शामिल लोगों से संबंधित ‘अवैध मकानों को गिराने’ की कार्रवाई को भी उचित ठहराया था. रविवार 10 अप्रैल को खरगोन में रामनवमी के जुलूस पर पथराव के बाद आगजनी और हिंसा की घटनाएं हुई थी, जिसके बाद शहर में कर्फ्यू लगा दिया गया.

