शुक्रवार शाम काशी विश्वनाथ धाम से लौटते वक्त मोदी का काफिला अस्सी इलाके में पप्पू चाय वाले की दुकान पर रुका था, जहां उन्होंने कुल्हड़ में चाय पी थी।चाय पीने के दौरान गले में भगवा गमछा डाले प्रधानमंत्री ने कुछ स्थानीय लोगों से बातचीत भी की थी.
प्रधानमंत्री के इस अंदाज में बनारस की चाय पर राजनीतिक चर्चा के मिजाज की झलक नजर आई. बहरहाल, चाय पर बढ़ती चर्चा ने बनारस के कुल्हड़ निर्माताओं की आमदनी बढ़ा दी है जिसकी खुशी उनके चेहरे पर साफ देखी जा सकती है.

