BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

पशु तस्करी को लेकर कसा CBI का शिकंजा, SP और IG को किया तलब

by bnnbharat.com
March 6, 2021
in समाचार
पशु तस्करी को लेकर कसा CBI का शिकंजा, SP और IG को किया तलब
Share on FacebookShare on Twitter

पश्चिम बंगालः पश्चिम बंगाल के कोयला घोटाला में सीबीआई और ईडी की सख्ती और कई जगहों पर छापेमारी के बीच अब पशु तस्करी को लेकर केन्द्रीय जांच एजेंसी सक्रिय हो गई है. इस मामले में सीबीआई ने बंगाल पुलिस के बड़े अधिकारियों से पूछताछ का सिलसिला शुरू किया है. सीबीआई ने एक आईजी और एक एसपी को सोमवार को पूछताछ के लिए बुलाया है. इनसे पशु तस्करी मामले में पूछताछ की जाएगी.

गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल कोयला घोटाले के जांच की आंच मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के परिवार तक पहुंच चुकी है. इस मामले में ममता की बहू और टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी की पत्नी रूजिरा ने सीबीआई करीब 2 घंटे तक पूछताछ कर चुकी है. इसके साथ ही, सीबीआई ने अभिषेक बनर्जी की साली से भी कोयला घोटाला में पूछताछ की है.

मामला झारखंड के धनबाद से सटे बंगाल के इलाकों ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड की खदानों से सैकड़ों खरीद रुपए के अवैध कोयला खनन और उसे झारखंड, बिहार और उत्तर प्रदेश में बेचने से जुड़ा है. अवैध खनन जिन ज़मीनों पर हुआ है, उनमें रेलवे की जमीनें भी हैं. पूरे मामले में ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड के अलावा रेलवे और केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल यानी CISF के अधिकारियों की भी मिलीभगत की बात सामने आ रही है.

मामला कई राज्यों में फैला है. घोटाले में केंद्र सरकार के तहत आने वाली संस्थाओं से जुड़े अधिकारियों की भी संदिग्ध भूमिका है. उसे आधार बनाते हुए सीबीआई ने पिछले साल नवंबर में एफआईआर दर्ज कर ली. शुरुआती जांच में लाला की तरफ से पश्चिम बंगाल के राजनीतिक नेताओं को पैसे देने की बातें सामने आईं. सीबीआई ने सीएम ममता बनर्जी के भतीजे और तृणमूल कांग्रेस सांसद अभिषेक बनर्जी से घोटाले के तार जोड़ते हुए उनकी पत्नी रुजिरा से पूछताछ भी की है. इस घोटाले में रुजिरा की बहन मेनका गंभीर की भूमिका भी संदिग्ध है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

काला हिरण मामले में सलमान खान को हाईकोर्ट से मिली ये राहत, जोधपुर कोर्ट को जारी किया नोटिस

Next Post

अमेरिका ने म्यांमार मंत्रालय-आर्मी समूह व व्यापार पर लगाया बैन

Next Post
अमेरिका ने म्यांमार मंत्रालय-आर्मी समूह व व्यापार पर लगाया बैन

अमेरिका ने म्यांमार मंत्रालय-आर्मी समूह व व्यापार पर लगाया बैन

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d