BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

पश्चिम बंगाल चुनाव में किन सीटों पर है बिहार-झारखंड की आबादी का असर

by bnnbharat.com
March 2, 2021
in समाचार
पश्चिम बंगाल चुनाव में किन सीटों पर है बिहार-झारखंड की आबादी का असर
Share on FacebookShare on Twitter

रांचीः पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर पड़ोसी राज्य झारखंड में भी राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। झारखंड के 24 में से 10 जिले साहेबगंज, पाकुड़, दुमका, जामताड़ा, धनबाद, बोकारो, रामगढ़, रांची, सरायकेला-खरसावां और पूर्वी सिंहभूम पश्चिम बंगाल की सीमा से लगे है।

इन जिलों में पश्चिम बंगाल के सीमावर्ती क्षेत्रों में रहने वाले कम से कम 10 लाख श्रमिक झारखंड में मजदूरी करते है, वहीं पश्चिम बंगाल के रहने वाले लाखों लोग झारखंड के विभिन्न सरकारी कार्यालयों, केंद्रीय सार्वजनिक उपक्रमों और निजी कार्यालयों-प्रतिष्ठानों में भी कार्यरत है। ऐसे में पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में झारखंड में रहने वाले श्रमिकों अथवा यहां काम करने वाले बांग्लाभाषी मतदाताओं की भी महत्वपूर्ण भूमिका होगी।

झारखंड और पश्चिम बंगाल की इसी मिलीजुली संस्कृति की समझते हुए सभी राजनीतिक दलों ने झारखंड के नेताओं-कार्यकर्ताओं का सहयोग लेने का निर्णय लिया है। बीजेपी ने झारखंड के तीन पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी, अर्जुन मुंडा और रघुवर दास को पश्चिम बंगाल चुनाव में लगा रहा है। हालांकि अर्जुन मुंडा अभी केंद्रीय जनजातीय मंत्री भी है और उनकी मदद से बीजेपी जनजातीय मतदाताओं को गोलबंद करने के प्रयास में जुटी है।

इसी तरह से कांग्रेस आलाकमान ने झारखंड में पार्टी विधायक दल के नेता सह ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम को पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए स्क्रीनिंग कमेटी में शामिल कर महत्वपूर्ण जिम्मेवारी सौंपी है, जबकि स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता, विधायक अनूप सिंह और दीपिका पांडे सिंह को भी पर्यवेक्षक बनाया गया है।
इधर, झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के कार्यकारी अध्यक्ष सह मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जब पश्चिम बंगाल में पार्टी के कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे और अपने प्रभाव वाले क्षेत्रों में उम्मीदवार खड़ा करने का निर्णय लिया, तो टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी भड़क गयी। आजसू पार्टी प्रमुख सुदेश महतो का कहना है कि अलग वृहद झारखंड आंदोलन की लड़ाई में पश्चिम बंगाल के कई जिले शामिल रहे हैं और अब भी उस क्षेत्र का समुचित विकास होना बाकी है, इसलिए आजसू पार्टी भी पश्चिम बंगाल में उम्मीदवार खड़ा करेगी। बंगाल के सात जिले मालदा, मुर्शिदाबाद, वीरभूम, पश्चिम वर्धमान, पुरुलिया और झारग्राम जिले के दो दर्जन से अधिक विधानसभा क्षेत्रों में झारखंड में काम करने वाले बांग्लाभाषी मतदाताओं का प्रभाव साफ नजर आएगा।

बीजेपी और कांग्रेस ने मालदा जिला के वैष्णवनगर, मोथाबारी, मानिकचक, रतुआ, मुर्शिदाबाद जिले के सुती, शमशेरगंज, फरक्का, वीरभूम जिले के रामपुर हाट, नलहैट, मुरारी, सैंथिया, सुरी, दुबराजपुर, पश्चिम वर्धमान जिले के बाराबनी, कुलटी, पुरूलिया जिले के वंदमान, बलरामपुर, बघमुंडी, जोयपुर, पुरुलिया, पारा, रघुनाथपुर और झारग्राम जिले के बीनापुर तथा गोपीबल्लभपुर विधानसभा क्षेत्र में पार्टी नेताओं-कार्यकर्ताओं को अहम जिम्मेवारी सौंपने का निर्णय लिया है।

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

8वीं की छात्रा ने की आत्महत्या

Next Post

जल्द घट सकती है पेट्रोल-डीज़ल की कीमतें

Next Post
जल्द घट सकती है पेट्रोल-डीज़ल की कीमतें

जल्द घट सकती है पेट्रोल-डीज़ल की कीमतें

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d