BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

पहला फाइनल लॉर्ड्स में न्यूजीलैंड के साथ खेलेगी टीम इंडिया

by bnnbharat.com
March 6, 2021
in समाचार
पहला फाइनल लॉर्ड्स में न्यूजीलैंड के साथ खेलेगी टीम इंडिया
Share on FacebookShare on Twitter

अहमदाबादः अहमदाबाद में खेला गया आखिरी टेस्ट मैच जीतने के साथ ही भारतीय टीम विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में भी पहुंच गई है.

भारतीय टीम ने इंग्लैंड को एकतरफा मुकाबले में चौथा टेस्ट पारी व 25 रनों से हराकर चार मैचों की टेस्ट सीरीज को 3-1 से अपने नाम कर लिया है। चेन्नई में पहला टेस्ट मैच गंवाने के बाद टीम इंडिया ने जबरदस्त वापसी की और आखिरी के तीनों मुकाबले अपने नाम किए। अहमदाबाद में खेला गया आखिरी टेस्ट मैच जीतने के साथ ही भारतीय टीम विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में भी पहुंच गई है.

आईसीसी द्वारा पहली बार हो रहे विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के आयोजन में अब भारत और न्यूजीलैंड पहला फाइनल खेलेंगे। दोनों टीमों के बीच इसी साल जून के महीने में लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान में खिताबी मुकाबला खेला जाएगा। बता दें कि भारत से टेस्ट सीरीज हारने के बाद ऑस्ट्रेलिया को दक्षिण अफ्रीका का टेस्ट दौरा करना था और इंग्लैंड को भारत में टेस्ट सीरीज खेलनी थी। इस वक्त तक भारत, इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की टीम फाइनल खेलने की दावेदार थी। लेकिन ऑस्ट्रेलिया ने दक्षिण अफ्रीका का दौरा रद्द कर दिया जिसकी वजह से न्यूजीलैंड की टीम बेहतर जीत प्रतिशत के साथ टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में क्वालीफाई कर गई.
इसके बाद दूसरे फाइनलिस्ट का चयन भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज से होना था। इसमें तीनों टीमों के पास फाइनल खेलने का मौका था लेकिन हर मैच के साथ समीकरण बदलते गए और अंत में भारत ने 3-1 से सीरीज जीतकर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली। बात करें विश्व टेस्ट चैंपियनशिप की तो आईसीसी ने पहली बार टेस्ट क्रिकेट में इस तरह के टूर्नामेंट की शुरुआत की। इसमें नौ टीमों को शामिल किया गया, जिसकी शुरुआत एक अगस्त 2019 से एशेज सीरीज के साथ हुई। चैंपियनशिप की शुरुआत में अंकों के आधार पर अंक तालिका थी लेकिन कोविड-19 के बाद इसे जीत प्रतिशत में बदल दिया गया.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

एस.एस मेमोरीयल कॉलेज में एनएसयूआइ की कॉलेज इकाई गठित

Next Post

आप सभी को झारखण्ड में निवेश करने हेतु आमंत्रित करता हूँ..हेमन्त सोरेन

Next Post
धर्मगुरु बंधन तिग्गा और पत्रकार रविप्रकाश को सीएम राहत कोष से दो-दो लाख की सहायता

आप सभी को झारखण्ड में निवेश करने हेतु आमंत्रित करता हूँ..हेमन्त सोरेन

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d