उत्तर प्रदेश के शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतमबुद्धनगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा और आगरा जिलों में पहले चरण के लिया प्रचार का शोर मंगलवार को थम गया. कैराना, मुजफ्फरनगर, हस्तिनापुर सु., गाजियाबाद, नोएडा, मथुरा, आगरा, मेरठ सहित 58 सीटों के यूपी विधानसभा का पहले चरण का चुनाव 10 फरवरी को होना है. पहले चरण की वोटिंग के लिए प्रचार का शोर थम गया है। पश्चिमी यूपी और ब्रज क्षेत्र के 11 जिलों की 58 सीटों पर गुरुवार 10 फरवरी को मतदान होगा। बुधवार को पोलिंग पार्टियां बूथों के लिए रवाना हो जाएंगी।शाम तक सभी को अपने-अपने बूथों पर पहुंचाने से लेकर मतदान से जुड़ी अन्य तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सुरक्षा का भी मुकम्मल इंतजाम किया गया है।
पहले चरण की वोटिंग में 2.27 करोड़ मतदाता इस चरण में वोटिंग करेंगे। इस चरण में कुल 623 प्रत्याशी हैं। सबसे ज्यादा मथुरा में 15 प्रत्याशी हैं। दस फरवरी को सुबह छह बजे से मतदान शुरू हो जाएगा।
प्रचार थमते ही इन 11 जिलों से जुड़ी दूसरे जिलों और दूसरे राज्यों से जुड़ी सीमाएं सील कर दी गईं हैं. चौकसी बढ़ा दी गई। इसी के साथ ही शराब, बीयर, भांग आदि की लाइसेंसी दुकानें 48 घंटों के लिए बंद करवा दी गईं। यह दुकानें अब 10 फरवरी को मतदान सम्पन्न होने के बाद ही खुलेंगी।
