BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

पहले दिन तीन लाख से ज्यादा बच्चों का हुआ रजिस्ट्रेशन, 3 जनवरी से लगेगा टीका

by bnnbharat.com
January 2, 2022
in समाचार
पहले दिन तीन लाख से ज्यादा बच्चों का हुआ रजिस्ट्रेशन, 3 जनवरी से लगेगा टीका
Share on FacebookShare on Twitter

 

नई दिल्ली.15 से 18 उम्र वालों का वैक्सीनेशन:बुकिंग के पहले दिन 3 लाख से ज्यादा बच्चों ने कराया रजिस्ट्रेशन, 3 जनवरी से दिया जाएगा टीका 8 घंटे पहले

देश में 3 जनवरी से शुरू होने वाले 15 से 18 उम्र वालों के वैक्सीनेशन के लिए रजिस्ट्रेशन शनिवार (1 जनवरी) से शुरू हो गया. कोविन ऐप के आंकड़ों के मुताबिक पहले दिन रात 11 बजे तक 3 लाख 15 हजार बच्चों ने वैक्सीनेशन के लिए स्लॉट की बुकिंग की है. बता दें कि देश भर में इस एज ग्रुप के करीब 10 करोड़ बच्चों को वैक्सीन दी जानी है.

10वीं का id कार्ड भी रजिस्ट्रेशन के लिए मान्य
स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, 15-18 साल की उम्र के बच्चों को केवल भारत बायोटेक की कोवैक्सिन ही लगाई जाएगी. कोविन प्लेटफॉर्म के चीफ डॉ. आरएस शर्मा ने बताया था कि 10वीं का id कार्ड भी रजिस्ट्रेशन के लिए आइडेंटिटी प्रूफ माना जाएगा.

ऐसा इसलिए क्योंकि कुछ स्टूडेंट्स के पास आधार कार्ड या फिर कोई दूसरा पहचान पत्र नहीं होगा. सरकार की गाइडलाइन के मुताबिक, 15-18 साल के बच्चों के लिए कोविन के अलावा वेरिफायर/वैक्सीनेटर के जरिए ऑन-साइट भी वैक्सीन स्लॉट की बुकिंग की जा सकती है.

वैक्सीनेशन के रजिस्ट्रेशन की प्रोसेस

1.सबसे पहले आरोग्य सेतु ऐप या cowin.gov.in वेबसाइट पर जाएं.
अगर आप कोविन (cowin) पर रजिस्टर्ड नहीं हैं तो पहले रजिस्टर का विकल्प चुनें.
फिर रजिस्ट्रेशन पेज दिखाई देगा. आपको उस पर फोटो, id टाइप, नंबर और अपना पूरा नाम दर्ज करना होगा. (यहां आप 10वीं का id कार्ड सेलेक्ट कर सकते हैं). साथ ही, यहां बच्चे का लिंग और आयु दर्ज करें.

2.एक बार पंजीकरण पूरा हो जाने के बाद, आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक कंफर्मेशन संदेश आएगा.
मेंबर के रजिस्टर्ड होने के बाद आप अपने एरिया का पिन कोड डालें. इससे वैक्सीनेशन सेंटर की लिस्ट आ जाएगी.

3.अब डेट, टाइम के साथ अपना वैक्सीन स्लॉट बुक करें और सेंटर पर जाकर वैक्सीनेशन कराएं.
वैक्सीनेशन सेंटर पर आपको अपना आइडेंटिटी प्रूफ और सीक्रेट कोड की जानकारी देनी होगी. जो आपको रजिस्ट्रेशन करने पर मिलती है.
अगर आप पहले से कोविन (cowin) पर रजिस्टर्ड हैं, तो साइन चुनें और अपना रजिर्स्ड मोबाइल नंबर डालें और गेट otp पर क्लिक करें

4.फिर अपने मोबाइल नंबर पर आए otp को दर्ज करें और वैरिफाई बटन पर क्लिक करें.
अब अपने एरिया का पिन कोड डालें और सेंटर के अनुसार अपना वैक्सीन स्लॉट बुक करें और वैक्सीनेशन कराएं.
अगर आप बुकिंग आरोग्य सेतु ऐप से कर रहे हैं, तो cowin टैब पर जाएं, और वैक्सीन टैब पर क्लिक करें. इसके बाद आगे बढ़ें पर क्लिक करें और ऊपर बताए गए तरीके से वैक्सीन स्लॉट बुक करें.

5.एक मोबाइल नंबर से अधिकतम चार लोगों का वैक्सीनेशन के लिए रजिस्ट्रेशन किया जा सकता है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 25 दिसंबर,यानी पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म दिन पर 3 जनवरी से 15 से 18 साल तक की उम्र वाले बच्चों को कोरोना वैक्सीन देने की घोषणा की थी. इसके साथ ही pm ने 60+ उम्र वाले ऐसे बुजुर्गों को 10 जनवरी से वैक्सीन की प्रिकॉशन डोज देने की घोषणा की थी, जो कोमॉर्बिटीज के दायरे में आते हैं. साथ ही 10 जनवरी से ही फ्रंटलाइन वर्कर्स को भी प्रिकॉशन डोज देने का उन्होंने ऐलान किया था.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

टीकाकरण की सफलता बचाएगा भारत को कोरोना के नए वेरिएंट से

Next Post

योगी आदित्यनाथ पहली बार लड़ेंगे विधानसभा चुनाव, कहा – भारतीय जनता पार्टी 300 से ज्यादा सीटें लाएगी

Next Post
योगी आदित्यनाथ पहली बार लड़ेंगे विधानसभा चुनाव, कहा – भारतीय जनता पार्टी 300 से ज्यादा सीटें लाएगी

योगी आदित्यनाथ पहली बार लड़ेंगे विधानसभा चुनाव, कहा - भारतीय जनता पार्टी 300 से ज्यादा सीटें लाएगी

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d