गोताखोरों की मदद से नहर में काफी देर छानबीन करने के बाद भी सफलता नहीं मिली
वही आज दाऊदपुर पुल के करीब नहर की झाड़ियों में फंसी हुई दिखाई पड़ी युवती की लाश
सुल्तानपुर जिले के थाना बंधुआ कला अंतर्गत दाऊद पुर पुल के समीप उस समय सनसनी फैल गई जब नहर के बहते हुए पानी में एक युवती की लाश दिखाई पड़ी.आपको बताते चलें बंधुआ कला थाना अंतर्गत मझना गांव के रहने वाले संतराम की पुत्री साधना उम्र लगभग 18 वर्ष अज्ञात कारणों से घर से लापता हो गई थी. घरवालों के काफी खोजबीन करने पर चप्पल साइकिल नहर के किनारे मिलने से यह संदेह जताया जाने लगा कि हो सकता है युवती इसी नहर में गिरी हो. इसी को देखते हुए घर वालों एवं ग्रामीणों ने इसकी जानकारी पुलिस चौकी अलीगंज थाना बंधुआ कला तथा आसपास के लोगों को दी. सूचना मिलते ही अलीगंज चौकी प्रभारी शैलेंद्र प्रताप सिंह अपने हमराहियों के साथ तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर मौके का जायजा लिया.
और फिर गोताखोरों की मदद से नहर में काफी देर छानबीन करने के बाद भी सफलता नहीं मिली थी उसी युवती की लाश आज प्रातः 8:00 बजे के करीब

